हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष एवं गर्व हो रहा है कि ऋषिकेश महतो मेमोरियल पब्लिक एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित पेमिया ऋषिकेश विश्वविद्यालय, चंदनकियारी, बोकारो की स्थापना के प्रस्ताव को झारखंड कैबिनेट द्वारा दिनांक 02 जुलाई 2026 को स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह उपलब्धि झारखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत है, जो आने वाली पीढ़ियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध एवं नवाचार के नए अवसर प्रदान करेगी।
इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री. हेमंत सोरेन जी एवं झारखंड सरकार के प्रति हम हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं।
आप सभी के सहयोग, विश्वास एवं शुभकामनाओं से हम शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
शिक्षा से सशक्त समाज, सशक्त समाज से सशक्त राष्ट्र।
– मथुरा प्रसाद महतो
चेयरमैन
ऋषिकेश महतो मेमोरियल पब्लिक एजुकेशनल ट्रस्ट